यूपी प्रॉपटी पंजीकरण, IGRSUP Portal Registration, यूपी विवाह पंजीकरण ऑनलाइन, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी इस लेख में दी जाएगी। IGRSUP स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश का (igrsup.gov.in/) आधिकारिक पोर्टल है जिसकी की स्थापना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य में सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत के लिए की गयी है।
इस पोर्टल की सहायता से अब संपत्ति एवं नवविवाहित दम्पत्तियों के लिए विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया काफी आसान हो गयी है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हिन्दू विवाह अधिनियम 1995 के अंतर्गत नवविवाहित जोड़ो के लिए विवाह का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। इसके माध्यम से प्रदेश सरकार को जनसँख्या के अनुरूप योजनाओ के कार्यान्वयन एवं बजट के निर्धारण में मदद मिलती है। अब आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से igrsup.gov.in पर विवाह एवं संपत्ति का पंजीकरण करा सकते हैं।