Latest Updates

How to Do Fixed Deposit (FD) in SBI Online Through Net Banking

How to Do Fixed Deposit (FD) in SBI Online Through Net Banking (FD करके ऐसे बढ़ाएँ अपना पैसा) |

How to Do Fixed Deposit (FD) in SBI Online Through Net Banking ?

नमस्कार दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपको State Bank of India में Online FD यानि Fixed Deposit करना सिखाएँगे | आज का यह पोस्ट उन सभी लोगों के लिए पढ़ना बहुत ज़रूरी है, जिनके पास SBI Bank का Bank Account है और उनके Bank Account में Net Banking Enable है | क्योंकि आज के इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं की अगर आपके Bank Account में कुछ Extra पैसा पड़ा हुआ है और आप उस पैसे को कुछ समय के लिए इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो आप कैसे घर बैठे बिना Bank जाए उन पैसों की FD (Fixed Deposit) करा सकते हैं और फिर उससे थोड़ा बहुत पैसा कमा सकते हैं | जैसा की दोस्तों आप सभी जानते ही होंगे की इससे पहले हमने आपको SBI Online में RD (Recurring Deposit ) करना सिखाया था और इसके साथ - साथ Recurring Deposit और Fixed Deposit के बीच का DifferenceFixed Deposit और Mutual Fund के बीच का Difference, आदि के बारे में भी बताया था |

जिसके बाद दोस्तों आज हम आपके लिए अपनी इस पोस्ट को लाएँ हैं ताकि आपको FD (Fixed Deposit) संबंधित सारी जानकारी मिल सके | तो दोस्तों यदि आप Online SBI में FD (Fixed Deposit) करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हमारे इस पोस्ट को अंत तक पूरा पढ़ना होगा | लेकिन यह सब बताने से पहले हम आपको FD (Fixed Deposit) से संबंधित थोड़ी सी जानकारी देना चाहते हैं, जो की आपको पता होनी बहुत ज़रूरी है |

What is Fixed Deposit ? | फिक्स्ड डिपोसिट क्या है ?

जैसा की दोस्तों आपको इसके नाम से ही पता चल जा रहा होगा की यह एक Fixed Amount से संभंधित है | यह एक ऐसा Account होता है जहाँ पर आपको अपनी इच्छा अनुसार एक Maturity Period के लिए धनराशी को जमा करनी होती है और इस पर आपको यानि निवेशक को एक निर्धारित ब्याज दिया जाता है परन्तु इसमें जमा की गई धनराशि को आप उस Maturity Period से पहले नहीं निकाला सकते | 

यदि निवेशक किसी वजह से अपनी जमा की गई धनराशी को निकालना चाहता है तो उसे कुछ चार्ज काटकर वह धनराशी दी जाती है |ज़्यादातर बैंक 1 हफ्ते से लेकर 10 वर्षो तक के लिए Fixed Deposit की Scheme प्रदान करते हैं | बैंकों द्वारा निर्धारित ब्याज दर 4 से 11 प्रतिशत की होते हैं | बैंक में FD करवाने के लिए Identity Proof, Address Proof, PAN Card, आदि दस्तावेजों की ज़रुरत पड़ती है | 

ये तो थी दोस्तों Fixed Deposit से संबंधित वह जानकारी, जो की आपको पता होनी चाहिए | तो चलिए अब हम आपको State Bank of India में Online FD (Fixed Deposit) करना सिखाते हैं |

How to Do Fixed Deposit (FD) in SBI Online Through Net Banking

Step 1. सबसे पहले आपको अपना Username और Password डालकर SBI Net Banking में Login करना होगा |

how to apply for fixed deposit in sbi online

Step 2. Login करने के बाद Fixed Deposit के ऊपर Mouse का Cursor लाएँ, जैसा की निचे दी गई फोटो में दिख रहा है |

how to book fixed deposit in sbi online

Step 3. अब आपके सामने एक Drop Down Menu Open होगा जिसमें आपको e-TDR / e-STDR (FD) वाले Option पर Click करना होगा |

how to apply fixed deposit in sbi online

Step 4. इसके बाद आपको e-TDR / e-STDR (Fixed Deposit) को Mark करना होगा और फिर Proceed Button पर Click करना होगा |

how to open e fixed deposit in sbi online

Step 5. अगले Page में आपको FD (Fixed Deposit) करने के लिए कुछ चीज़ें भरनी होंगी -

how to do a fixed deposit in sbi

1.) Amount - इसमें Fixed Deposit करने वाली Amount को Enter करें |

2.) Senior Citizen - यदि आप Senior Citizen हैं तो इसे Mark करें अन्यथा नहीं |

3.) Select the term deposit options - इसमें अपने हिसाब से किसी एक Option को Mark करें, हम यहाँ पहले वाले को Select कर रहें हैं |
a.) STDR (Cumulative - Interest Paid at Maturity) - इसमें जब भी आपकी FD Mature होगी उसके बाद आपको Interest मिलेगा |
b.) TDR (Non-Cumulative - Interest Paid at Selected intervals) - इसमें आपको Selected Intervals में Interest मिलेगा |

4.) Tenure of Deposit - इसमें आपको FD की अवधि को Select करना है मतलब की आप जितने समय की FD करना चाहते हैं उतने Years और Months को Select करें | 

5.) Choose Maturity Instructions For Your FD Account : इसमें भी आप अपने हिसाब से किसी एक Option को Mark करें, हम यहाँ तीसरे Option को Select कर रहें हैं |
a.) Auto renew Principal and Interest - यदि आप FD की Maturity के बाद Principal + Interest से दोबारा FD करना चाहते हैं तो इस Option को Mark करें |
b.) Auto renew Principal and repay Interest - यदि आप FD की Maturity के बाद खाली Principal Amount से FD करना चाहते हैं तो इस Option को Mark करें |
c.) Repay Principal and Interest - यदि आप FD की Maturity के बाद Principal + Interest को अपने Bank Account में पाना चाहते हैं तो इस Option को Mark करें |

6.) I Accept The Terms & Conditions - अंत में इसे Mark करके Submit Button पर Click करें |

Step 6. अब अगले Page में आपको Confirm Button पर Click करके आपके द्वारा Enter की गई Details को Confirm करना होगा |

how to do fixed deposit in sbi bank

Step 7. अब आपका Fixed Deposit हो गया होगा और फिर आप View e-TDR/e-STDR पर Click करके अपनी FD Receipt को देख सकते हैं या उसका Printout ले सकते हैं |

how to make fixed deposit in sbi

तो इस तरह से दोस्तों आप घर बैठे बैठे SBI Net Banking को इस्तेमाल करके SBI Online में Fixed Deposit (FD) कर सकते हैं |

उम्मीद करते हैं दोस्तों की अब आप समझ गए होंगे - How to Do Fixed Deposit (FD) in SBI Online Through Net Banking.

यदि आप चाहें तो निचे दी गई विडियो को देखकर और भी अच्छे से SBI Online में Fixed Deposit (FD) करना सीख सकते हैं |

No comments:

Post a Comment

Thanks for Comment.